---Advertisement---

Rpsc 2nd Grade GK Test Series राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025

By Raj News Point

Published On:

Follow Us
Rpsc 2nd Grade GK Test Series
---Advertisement---

Rpsc 2nd Grade GK Test Series : राजस्थान लोक आयोग द्वारा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के 2129 पदों के लिए 11 दिसंबर को विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कुल आठ विषयों के 2129 पदों पर विज्ञापन जारी किया है। वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान के लिए इस वेबसाईट के माध्यम से टेस्ट सीरीज ले रहे है। जिसमे आप अधिक से अधिक संख्या भाग लेकर अपनी स्थिति मजबूत करे।

हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अपना परीक्षा पैटर्न व प्रश्नों की स्थिति मे बहुत परिवर्तन किया गया है। उसी पैटर्न का अनुसरण करते हुए हम प्रश्नों का निर्माण करने जा रहे है। इसलिए आप प्रतिदिन टेस्ट को अटेन्ड करना ना भूले। आगामी दिनों मे आपके लिए बहुत ही कारगार सिद्ध होंगे।

How to get good marks in any competitive exam?

  • Solving mock test based on exam syllabus and new pattern.
  • Based on the score of the model paper, find out your shortcomings and remove them.
  • Preparation of short notes of important topics subject wise.
  • Repetition of syllabus from time to time. Studying Standard Books.

Features of Rpsc 2nd Grade GK Test Series

  • सभी टेस्ट नि: शुल्क है ।
  • प्रत्येक टेस्ट का निर्माण परीक्षा के वर्तमान पैटर्न को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ।
  • प्रत्येक टेस्ट की उत्तरकुंजी व रैंक लिस्ट जारी की जाती है ।
  • रैंक लिस्ट से अभ्यर्थी अपनी तैयारी का वास्तविक आंकलन कर सकते है ।
  • प्रतिदिन होने वाले इस टेस्ट का लिंक Telegram पर शेयर कर दिया जाता है ।

Rpsc 2nd Grade GK Test Series

  • इस टेस्ट में कुल 30 प्रश्न है ।
  • सभी प्रश्न करने अनिवार्य है ।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है ।
  • नकारात्मक अंक इस टेस्ट में नहीं है ।
  • टेस्ट को पूरा हल करने के बाद SUBMIT पर क्लिक करें।

आज के टेस्ट देने के लिए यहाँ क्लिक करे।

द्वितीय श्रेणी शिक्षक सामान्य ज्ञान के प्रश्न

1. झालरापाटन किस नदी के तट पर बसा हुआ है-

A. जवाई

B. चन्द्रभागा

C. माही

D. खारी

2. राज्य के कितने प्रतिशत भू-भाग पर आन्तरिक जल प्रवाह प्रणाली का विस्तार है –

A. 10%

B. 40%

C. 60%

D. 80%

3. आंतरिक प्रवाह का अधिकांश क्षेत्र अरावली पर्वतमाला के किस भाग में पाया जाता है-

A. उत्तर में

B. दक्षिण में

C. पूर्व में

D. पश्चिम में

4. राजस्थान में किस नदी पर सर्वाधिक बांध बने हुए हैं-

A. लूनी

B. माही

C. चम्बल

D. बनास

5. कौन सी नदी सर्वाधिक जिलों में बहने वाली नदियों में से नहीं है-

A. चम्बल

B. माही

C. बनास

D. लूनी

6. किस नदी के किनारे देव सोमनाथ मंदिर स्थित हैं-

A. बाणगंगा

B. कांतली

C. कालिसिंध

D. सोम

7. तोरावाटी किस नदी के प्रवाह क्षेत्र को कहा जाता है-

A. खारी

B. कांतली

C. बाणगंगा

D. बेड़च

8. निम्न में से कौन सी नदी पूर्वी राजस्थान में बहती है-

A. लूनी

B. साबरमती

C. बाणगंगा

D. जवाई

9. परवन नदी के किनारे कौन सा दुर्ग स्थित है-

A. गागरोन का किला

B. शेरगढ़ दुर्ग

C. मनोहर थाना दुर्ग

D. गढ़ पैलेस

10. जवाहर सागर अभ्यारण किस नदी के निकट स्थित है-

A. बाणगंगा

B. पार्वती

C. बनास

D. चंबल

11. बनास चंबल व सीप नदियां किस स्थान पर त्रिवेणी संगम बनाती हैं-

A. बीगोद (भीलवाड़ा)

B. बेणेश्वर (डूंगरपुर)

C. राज महल (टोंक)

D. रामेश्वर घाट (सवाई माधोपुर)

12. जल ग्रहण क्षेत्र की दृष्टि से राजस्थान की कौनसी नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक है-

A. पश्चिमी बनास

B. बनास

C. बाणगंगा

D. माही

13. लूनी नदी में दायीं और से मिलने वाली एकमात्र सहायक नदी कौन सी है-

A. जोजड़ी

B. सूकड़ी

C. मीठड़ी

D. बांडी

14. गोरिया गांव की पहाड़ियों से निकलने वाली नदी कौन सी है-

A. सूकड़ी

B. खारी

C. जवाई

D. बाण्डी

15. वर्ष 2019 में किस झील पर बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी-

A. पचपदरा झील

B. डीडवाना झील

C. सांभर झील

D. लूणकरणसर झील

16. किस झील में स्थित टापू पर जग मंदिर व जग निवास महल स्थित हैं-

A. राजसमंद झील

B. पिछोला झील

C. फतेहसागर झील

D. उदयसागर झील

17. कौन सा जलवायु वर्गीकरण कोपेन के अनुसार नहीं है-

A. Aw

B. DB’w

C. Bshw

D. Cwg

18. शुष्क जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आने वाला जिला कौन सा है-

A. जयपुर

B. अजमेर

C. बाड़मेर

D. भीलवाड़ा

19. रणथंभौर अभ्यारण्य किस जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है-

A. शुष्क जलवायु प्रदेश

B. आद्र जलवायु प्रदेश

C. अर्ध शुष्क जलवायु प्रदेश

D. उप आद्र जलवायु प्रदेश

20. कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार स्टेप अतुल्य जलवायु प्रदेश किस वर्गीकरण के अंतर्गत आता है-

A. Aw

B. Cwg

C. Bshw

D. Bwhw

21. संपूर्ण पृथ्वी के कितने भाग में जलमंडल का विस्तार है-

A. ¼

B. ¾

C. ⅕

D. ⅖

22. विश्व का सबसे गहरा महासागर कौन सा है-

A. हिंद महासागर

B. आर्कटिक महासागर

C. प्रशांत महासागर

D. अटलांटिक महासागर

23. व्यापार की दृष्टि से संसार का सबसे अधिक व्यस्ततम महासागर कौन सा है-

A. प्रशांत महासागर

B. आर्कटिक महासागर

C. हिंद महासागर

D. अटलांटिक महासागर

24. हिंद महासागर से संबंधित कौन सा गर्त है-

A. मेरियाना गर्त

B. जावा गर्त

C. टोंगा गर्त

D. फिलीपाइन गर्त

25. निम्न में से कौन सी ठंडी जलधारा है-

A. फ्लोरिडा जलधारा

B. ब्राजील जलधारा

C. कनारी जलधारा

D. एलनीनो जलधारा

26. विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेंच है जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में फिलीपींस के पास स्थित है। इसकी गहराई कितने मीटर हैं-

A. 10034 मीटर

B. 11034 मीटर

C. 15034 मीटर

D. 9034 मीटर

27. महासागरीय जल में विभिन्न प्रकार के लवणों में सर्वाधिक मात्रा किसकी हैं-

A. सोडियम सल्फेट

B. सोडियम ऑक्साइड

C. सोडियम कार्बन

D. सोडियम क्लोराइड

28. निम्न में से सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है-

A. ग्रीनलैंड

B. आइसलैंड

C. बरमूडा

D. फॉकलैंड

29. महासागरों के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत भाग हिंद महासागर के अंतर्गत आता है-

A. 10%

B. 40%

C. 20%

D. 30%

30. कौन सा महासागर अंग्रेजी के S अक्षर की आकृति के समान हैं-

A. प्रशांत महासागर

B. अटलांटिक महासागर

C. हिंद महासागर

D. आर्कटिक महासागर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Rpsc 2nd Grade GK Test Series राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025”

Leave a Comment