---Advertisement---

Geography Quiz for 4th Grade Exam 02 : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा के लिए ऑनलाइन टेस्ट सीरीज

By Raj News Point

Updated On:

Follow Us
Geography Quiz for 4th Grade Exam
---Advertisement---

Geography Quiz for 4th Grade Exam : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए टॉपिक अनुसार टेस्ट सीरीज। इस टेस्ट सीरीज के माध्यम से आप अपनी तैयारी को परख सकते है। चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का आयोजन सितंबर माह में प्रस्तावित है। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थी अपना स्कोर बढ़ाने के लिए इस महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते है।

प्रदेश मे इस बार 50 हजार से अधिक पदों पर चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा प्रदेश के प्रत्येक बेरोजगार युवक ने आवेदन किया। इस परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन एक टेस्ट टॉपिक के अनुसार लिया जा रहा है। अतः आप इस टेस्ट को अटेंड करके अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते है।

4th Grade Online Test

  • इस टेस्ट में कुल 25 प्रश्न है
  • सभी प्रश्न करने अनिवार्य है
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है
  • नकारात्मक अंक इस टेस्ट में नहीं है
  • टेस्ट को पूरा हल करने के बाद SUBMIT पर क्लिक करें

Geography Quiz for 4th Grade Exam

1. निम्न में से राज्य के कौनसे भौतिक विभाग का क्षेत्रफल सर्वाधिक है?

A. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश

B. अरावली पर्वतीय प्रदेश

C. पूर्वी मैदानी प्रदेश

D. दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश

E. अनुत्तरित प्रश्न

2.निम्न में से कौनसा कथन सही नही है ?

A. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राज्य की 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

B. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश गौड़वाना लैंड का अवशेष है।

C. पूर्वी मैदानी भाग टेथिस सागर का अवशेष है।

D.दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश को हाड़ौती प्रदेश कहा जाता है।

E. अनुत्तरित प्रश्न

3.राजस्थान के भौतिक विभाग के अनुसार ऊंचाई का अवरोही क्रम का सही विकल्प है –

A. अरावली पर्वतीय प्रदेश – दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश – पूर्वी मैदानी प्रदेश – पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश

B.अरावली पर्वतीय प्रदेश – दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश – पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश – पूर्वी मैदानी प्रदेश

C. अरावली पर्वतीय प्रदेश – पूर्वी मैदानी प्रदेश – पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश – दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश

D. दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश – पूर्वी मैदानी प्रदेश – अरावली पर्वतीय प्रदेश – पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश

E. अनुत्तरित प्रश्न

4. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश की मुख्य नदी कौनसी है ?

A. जवाई नदी

B. लूणी नदी

C. कातली नदी

D.नर्मदा नदी

E. अनुत्तरित प्रश्न

5. निम्न में से कौनसी वर्षा रेखा जैसलमेर से होकर गुजरती है ?

A. 10 सेमी.

B. 25 सेमी

C. 50 सेमी

D. 100 सेमी

E. अनुत्तरित प्रश्न

6. निम्न में से किस जिले में सभी प्रकार के बालुका स्तूप पाए जाते है?

A. जैसलमेर

B. फलोदी

C. जोधपुर

D. बाड़मेर

E. अनुत्तरित प्रश्न

7.किस बालुका स्तूप में केवल एक ही भुजा होती है , जो राज्य के चुरू , बीकानेर व जैसलमेर में पाए जाते है?

A. नेवखा

B. सीप

C. सब्रकाफिज

D.तारा बालुका स्तूप

E. अनुत्तरित प्रश्न

8.निम्न में से कौनसा बालुका स्तूप सर्वाधिक नुकसान दायक माना जाता है ?

A. अनुदैध्र्य

B.अनुप्रस्थ

C.बरखान / अर्द्ध चंद्राकार

D.तारा बालुका स्तूप

E. अनुत्तरित प्रश्न

9. निम्न में से कौनसा कथन मरू विकास कार्यक्रम के संबंध में सही नही है ?

A. मरू विकास कार्यक्रम की शुरुआत 1977 – 78 में प्रारंभ हुई।

B. ये वर्तमान में पूर्णतः केंद्र सरकार द्वारा संचालित है।

C. ये योजना राज्य के 16 जिलों में संचालित है।

D. इस समय केंद्र व राज्य की भागीदार क्रमशः 75 : 25 है।

E. अनुत्तरित प्रश्न

10.निम्न में से कौनसा कार्य मरू विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नही करवाया जाता है ?

A. लघु सिंचाई योजनाओं का विकास करना

B. मरुस्थलीकरण को रोकना

C. पशु पालन , कृषि वानिकी का विकास करना।

D.सिंचाई के लिए किसानों को नहर के माध्यम से पानी पहुंचाना।

E. अनुत्तरित प्रश्न

11.छप्पन की पहाड़ियां का विस्तार किस जिले में है ?

A. बाड़मेर

B. बालोतरा

C.प्रतापगढ़

D. सलूंबर

E. अनुत्तरित प्रश्न

12.मरुस्थल व अरावली श्रेणी की संक्रमण सीमा पर स्थित हरियालीनुमा पट्टी कहलती है –

A. बालसन

B.धरियान

C. रोही

D. मगरा

E. अनुत्तरित प्रश्न

13.निम्न में से अरावली के संबंध में कौनसा कथन गलत है –

A. अरावली की औसत ऊंचाई 930 मीटर है।

B. अरावली का सर्वाधिक विस्तार उदयपुर जिले में है।

C. अरावली पर्वतमाला को भारत अप्लेशियन कहा जाता है।

D. कर्नल जेम्स टॉड ने अरावली की पहाड़ियों को ऊंट की गर्दन कहकर संबोधित किया।

E. अनुत्तरित प्रश्न

14. अरावली पर्वतमाला के समांतर चलने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है –

A. N H – 48

B. N H – 52

C. N H – 58

D. N H – 25

E. अनुत्तरित प्रश्न

15. उत्तरी अरावली की सर्वोच्च ऊंची चोटी कौनसी है ?

A.मालखेत

B.लोहार्गल

C. हर्ष

D. रघुनाथगढ़

E. अनुत्तरित प्रश्न

16.निम्न में से अरावली की चोटी व जिला कौनसे युग्म में सुमेलित नही है –

A. खो – जयपुर

B. तारागढ़ – अजमेर

C. कमलनाथ – उदयपुर

D. ऋषभदेव – राजसमंद

E. अनुत्तरित प्रश्न

17. अरावली विकास कार्यक्रम 1974 – 75 को जापान को सहायता से कितने विकास खंडों में चलाया जा रहा है ?

A. 90

B. 110

C. 120

D. 16

E. अनुत्तरित प्रश्न

18. उदयपुर में जरगा व रागा पहाड़ियों के मध्य का वर्षभर हरा भरा रहने वाला भाग क्या कहलाता है ?

A. मगरा

B.गिरवा

C. भाकर

D. देशहरो

E. अनुत्तरित प्रश्न

19. निम्न में से अरावली की पहाड़ियां व जिला का युग्म कौनसा गलत है – 

A. जसवंतपुरा की पहाड़ियां – जालौर

B. बीजासन का पहाड़ियां – मांडलगढ़ , भीलवाड़ा

C. सारण की पहाड़ियां – पाली

D. मुकंदरा की पहाड़ियां – कोटा – बाराँ

E. अनुत्तरित प्रश्न

20. मरुस्थलीय प्रदेश को ‘ रूक्ष क्षेत्र ‘ किस विद्वान द्वारा कहा गया ?

A. दशरथ शर्मा द्वारा

B. कर्नल जेम्स टॉड द्वारा

C. डॉ. ईश्वरी प्रसाद द्वारा

D. ह्वेनसाग द्वारा

E. अनुत्तरित प्रश्न

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment