CTET Exam 2025 : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार आयोजन किया जा रहा है।इस बार अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। केन्द्रीय विद्यालय मे शिक्षक बनने के लिए केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इस परीक्षा के बिना केंद्र व नवोदय विद्यालय में शिक्षक नहीं बन पाएंगे। इस वर्ष की भांति इस वर्ष जुलाई का नोटिफिकेशन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस सप्ताह मे जारी करने वाले है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सीटीईटी का नोटिफिकेशन दिसंबर मे होने वाली परीक्षा के साथ जारी किया जा सकता है। दोनों सेशन की परीक्षा एक साथ करवाई जा सकती है। हर वर्ष जुलाई माह मे परीक्षा CBSE द्वारा करवाई जाती है लेकिन इस बार अभी तक सीटीईटी का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।
CTET Exam 2025 Highlights
Exam Particulars | Exam Details |
---|---|
Exam Name | Central Teacher Eligibility Test (CTET) |
Conducting Body | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Exam Level | National |
Exam Frequency | Twice a year |
Mode of Exam | Offline – Pen and Paper Based |
No. of Applicants | Over 20 lakh candidates (Expected to appear) |
Exam Fees | INR 1,000 for the General/ OBCINR 500 for SC/ ST/ PwD |
Exam Duration | 150 minutes |
Exam Time | Shift 1 – 09:30 am to 12:00 noon Shift 2 – 02:30 pm to 05:00 pm |
No. of Papers and Total Marks | Paper 1: 150 marksPaper 2: 150 marks |
Total Questions | 150 MCQs in each paper |
Marking Scheme | +1 for each correct answer No negative marking for incorrect answer |
Language/Medium of Exam | English and Hindi |
Exam Purpose | To determine the eligibility of candidates for appointment as teachers in Classes 1-8 |
Official Website | https://ctet.nic.in |
CTET Notification 2025
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 form date अधिसूचना और आवेदन पत्र जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, पैटर्न, योग्यता अंक और अन्य शामिल हैं।
CTET जुलाई 2025 का नोटिफिकेशन अब किसी भी समय जारी हो सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आवेदन की प्रक्रिया और दस्तावेजों की तैयारी भी पूरी रखें। रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही तुरंत आवेदन करें और किसी भी अपडेट के लिए ctet.nic.in वेबसाइट चेक करते रहें।
CTET Application Form 2025
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के ऑनलाइन application Form सीबीएसई द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद शुरू होंगे। सीबीएसई द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। जुलाई मे होने वाली परीक्षा अब दिसंबर मे हो सकती है। दोनों परीक्षाएं एक साथ करवाई जा सकती है। साथ ही परीक्षा पैटर्न मे भी परिवर्तन किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस परीक्षा मे कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार इस परीक्षा में भी परिवर्तन संभव है।
CTET Eligibility Criteria 2025
पेपर 1 के लिए योग्यता:
- 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है
- साथ ही 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed)
- या फिर 12वीं + 4 साल का बीएलएड (B.El.Ed) कोर्स
पेपर 2 के लिए योग्यता:
- ग्रेजुएशन के साथ D.El.Ed
- या फिर B.Ed / BA-B.Ed / B.Sc-B.Ed
- या 50% अंकों के साथ स्पेशल B.Ed वाले भी कर सकते हैं आवेदन
नोट: सभी डिग्री या डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होने चाहिए।
CTET Application Form 2025 Process
- सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- “Apply for CTET July 2025” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी जरूरी जानकारी भरें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें
- अब आवेदन फॉर्म को पूरी जानकारी के साथ भरें
- सभी जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन पे करें
- सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को ध्यान से चेक कर लें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें
Ctet Exam 2025 FAQ’S
Q.1 सीटीईटी नोटिफिकेशन 2025 कब आएगा ?
Ans-सीटीईटी का नोटिफिकेशन अगस्त माह में आने की संभावना है।
Q.2 सीटीईटी नोटिफिकेशन फॉर्म अप्लाई कैसे करे ?
Ans- सीटीईटी फॉर्म भरने हेतु ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाये।